शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

#समझदार wisdom

#समझदार
.
.
.
कभी बहस नहीं करते
क्योंकि वो सुनी जा रही
बात की आत्मा को
जानने के लिए
कुछ शब्द
या तो
अपनी तरफ से
जोड़ लेते हैं
या घटा देते हैं
.
.
.
ये न तो
ज्यादा पूछते हैं
न ज्यादा बताते हैं
बस, सुनते रहते हैं
.
rm
(Pic:rm)

बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

स्लेंग Slang

अंग्रेजी में स्लेंग शब्दों का बढ़ा बोल बाला है। नेटिव इंग्लिश में इसका बहुत इस्तेमाल होता है। मुझे लगा कि हिन्दी में भी स्लेंग शब्द और फ्रेजेस होते हैं और हम इनका उपयोग धड़ल्ले से करते हैं मगर हम इन्हें बहुत इज्जत की निगाह से नहीं देखते। हम सोचते हैं, ये हमारी भाषा को फूहड़ बनाते हैं मगर अंग्रेजी के स्लेंग शब्दों के बारे में जब जानने को मिला तो पता चला कि इस तरह के शब्दों और वाक्यांशों से हमारी भाषा भरी पड़ी है। बानगी के रूप में जो फौरी तौर पर मुझे याद आ रहे हैं,

वो ये रहे आपके स्क्रीन पर —

भाड़ में जाओ
चल, फूट ले
पतली गली से निकल लो

और वो तमाम तरह की गालियों के घिसे पिटे रूप भी जो हमारी भावनाओं के साथ में हम जोड़ कर बोल देते हैं। हमारे भोपाल में तो दो तीन बहुत ही पापुलर हैं।

कुछ इसी तरह के शब्द आपको भी याद आ रहे हों तो कमेंट बाक्स में जरूर टपकाते जाना...!
.
आर एम
पोर्टल और पोटली बाबा की
#Portal & Potlee

पोर्टल, एक अंग्रेजी शब्द है और वेब की दुनिया में धड़ल्ले से उपयोग होता है। इसका यदि हिन्दी शब्द ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें तो कहीं नहीं मिलेगा और शायद कभी नहीं मिलेगा। मगर यदि इसके लिए पोटली शब्द का उपयोग करें तो यह उस अर्थ को बखूबी बताएगा जिसके लिए पोर्टल शब्द उपयोग होता है। पोर्टल में यही होता है न कि वेब पर पोर्टल खोला और संबंधित सारी जानकारी के पते ठिकानों के आईकान या लिंक वगैरह दिख जाते हैं। पोटली में भी तो यही क्रिया होती है। पोटली खोली और सब सामान के एकसाथ दर्शन हो जाते है। पोटली, यही शायद पोर्टल के लिए एक उपयुक्त हिन्दी शब्द हो सकता है, जो अर्थ के साथ ही उच्चारण में भी समानता रखता है। इस लिहाज से पोर्टल अजनबी शब्द नहीं लगेगा।


chat GPT

 कृत